Gopalganj News : मोबाइल से खुलेगा सुरवल के युवक सुजीत की मौत का राज

बरौली. थाना क्षेत्र के बनकट गांव के युवक सुजीत कुमार यादव की मौत का राज उसका मोबाइल खोलेगा. युवक का मोबाइल पुलिस के पास है और पुलिस युवक के मौत की गहन छानबीन में लग गयी है.

बरौली. थाना क्षेत्र के बनकट गांव के युवक सुजीत कुमार यादव की मौत का राज उसका मोबाइल खोलेगा. युवक का मोबाइल पुलिस के पास है और पुलिस युवक के मौत की गहन छानबीन में लग गयी है. इधर, मृत युवक के पिता ने भी पुलिस को आवेदन देकर छानबीन का आवेदन दिया है.

सेना में जाने की तैयारी कर रहा था युवक

युवक की मौत को लेकर सभी लोगों के दिमाग में यह चल रहा है कि जो लड़का सेना में जाने की तैयारी कर रहा था, शरीर से भी काफी फिट था, उसे कोई बीमारी भी नही थी आखिर उसकी मौत हुई तो कैसे. घर से खाना खाकर बिना किसी मानसिक तनाव के बाइक लेकर बरौली के लिए निकला युवक बनकट कैसे पहुंच गया. क्या किसी ने उसे बुलाया था या यूं ही घूमने निकला था. घूमने निकला था, तो अचानक वह बाइक सहित कैसे फिसल गया और फिसल गया, तो उसकी मौत कैसे हो गयी. अगर दुर्घटना से उसकी जान गयी, तो उसके शरीर पर किसी तरह का निशान क्यों नहीं था. सुजीत लाश में कैसे बदल गया, ये गहन जांच का विषय है. हालांकि पुलिस का इस बारे में कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं कुछ पता चल सकेगा लेकिन पुलिस को युवक की लाश के पास से उसका जो मोबाइल मिला है, वह भी इस घटना से पर्दा उठाने में सहायक साबित होगा. मौत से पहले युवक की किन-किन लोगों से बातें हुई थी, उसका एक्युरेट लोकेशन मौत से पहले कहां-कहां था, ये सब बातें मोबाइल की तकनीकी जांच से स्पष्ट हो जायेगी. इसके अलावा पुलिस को गहन छानबीन में ऐसे भी कई तरह के क्लू मिल सकते हैं, जो मौत की घटना से संबंधित हो सकते हैं. इतना तो तय है कि सुजीत की मौत प्राकृतिक मौत नहीं है, लेकिन यक्ष प्रश्न ये है कि आखिर उसकी मौत हुई, तो कैसे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gurudutt nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >