Gopalganj News: रसल वाइपर के डंसने से 8 वर्षीय बच्ची अचेत, डॉक्टरों ने 20 डोज एंटी वेनम देकर बचाई जान

Gopalganj News: जिले के नगर थाना क्षेत्र में रसल वाइपर सांप के डंसने से 8 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर हो गई. सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू करते हुए 20 डोज एंटी वेनम दिया, जिसके बाद बच्ची की हालत में सुधार हुआ. डॉक्टरों ने लोगों से सांप काटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है.

Gopalganj News (मनीष राज की रिपोर्ट): नगर थाना क्षेत्र के एक्डेरवा तिवारी टोला में जहरीले रसल वाइपर सांप के डंसने से 8 वर्षीय बच्ची अचेत हो गई. बच्ची की पहचान सोनी कुमारी के रूप में हुई है, जो घर के बाहर खेल रही थी. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और बच्ची को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया.

खेलते समय सांप ने काटा

जानकारी के अनुसार सोनी कुमारी खेल रही थी, तभी अचानक रसल वाइपर सांप ने उसे डंस लिया. सांप के काटते ही बच्ची की हालत तेजी से बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई. परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.

डॉक्टरों ने तुरंत शुरू किया इलाज

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर पंकज कुमार और डॉक्टर सनवाल मुस्तफा की टीम ने बच्ची का इलाज शुरू किया. डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बच्ची को एंटी वेनम की 20 डोज दी. इलाज के बाद बच्ची की हालत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा.

समय पर इलाज से बची जान

डॉक्टरों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने और सही इलाज मिलने से बच्ची की जान बच पाई. फिलहाल बच्ची का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है और उसकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है. डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें.

Also Read: Gopalganj News: एक देशी कट्टा के साथ पांच आरोपित गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >