सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, गोपालगंज में चार बच्चों की मां ने छोड़ा घर-परिवार, अब प्रेमी पर धोखा देने का आरोप

Gopalganj News : सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत सामने आया है. भोरे थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर धोखा देने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि फेसबुक के जरिए शुरू हुआ रिश्ता शादी तक पहुंचा, लेकिन अब प्रेमी दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है.

Gopalganj News : (सुरेश कुमार राय) सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत सामने आया है. भोरे थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर धोखा देने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि फेसबुक के जरिए शुरू हुआ रिश्ता शादी तक पहुंचा, लेकिन अब प्रेमी दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है. न्याय की मांग को लेकर महिला भोरे थाना पहुंची है.

फेसबुक से शुरू हुई थी दोस्ती

जानकारी के अनुसार, रिंकू देवी की मुलाकात वर्ष 2016 में फेसबुक के माध्यम से भोरे निवासी सत्यदेव उर्फ मुन्ना मद्धेशिया से हुई थी. बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई.

पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी

पीड़िता के अनुसार, प्रेम संबंध गहरा होने के बाद उसने अपने पहले पति का घर छोड़ दिया. महिला के चार बच्चे हैं. इनमें से दो बच्चे अपने पिता के साथ रहते हैं, जबकि दो बच्चे उसके साथ हैं.

मंदिर में शादी करने का दावा

महिला का आरोप है कि दोनों ने गोरखपुर के एक मंदिर में शादी की थी. उसने शादी की तस्वीरें और अन्य दस्तावेज साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रखे हैं. पीड़िता का यह भी कहना है कि रिश्ते के दौरान प्रेमी द्वारा कई बार ऑनलाइन पैसे भी भेजे गए थे.

दूसरी शादी की तैयारी का आरोप

रिंकू देवी का आरोप है कि अब मुन्ना मद्धेशिया उसे छोड़कर दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है. जब उसने इसका विरोध किया तो उससे दूरी बना ली गई. महिला का यह भी आरोप है कि उसके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है.

थाने पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

प्रेमी की कथित बेवफाई से आहत महिला भोरे थाना पहुंची और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की. पीड़िता ने कहा कि उसे न्याय नहीं मिला तो उसके सामने गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा.

पुलिस ने शुरू की जांच

इस मामले में भोरे के अपर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : सर्किल रेट बढ़ने से सीवान में जमीन खरीद-बिक्री थमी, रजिस्ट्री 90 से घट 28 पर पहुंचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >