Gopalganj News : जलजमाव के खिलाफ हथुआ में किया प्रदर्शन, आगजनी

हथुआ. नगर के वार्ड नंबर 10 में नाला निर्माण व जलजमाव को लेकर स्थानीय लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया.

हथुआ. नगर के वार्ड नंबर 10 में नाला निर्माण व जलजमाव को लेकर स्थानीय लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया. इस क्रम में नगर के सरकारी चौक के समीप आक्रोशित लोगों ने 2 घंटे तक आवागमन बाधित कर सड़क पर आगजनी की. साथ ही जमकर नारेबाजी की. मौके पर नूरजहां खातून,अख्तर अंसारी, रहीमुल्लाह अंसारी, दीपक कुमार आदि ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से है. इससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं. प्रदर्शन की सूचना पर कार्यपालक पदाधिकारी रौशन कुमार, कनीय अभियंता राजेश सोरेन, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सोनन चावला, वार्ड पार्षद नीरज कुमार, रिजवानुल हक, शब्बीर अंसारी ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाया. बाद में आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी मौके से हटे और आवागमन बहाल किया जा सका.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok mishra

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >