Gopalganj News : जिले के पेशेवर अपराधियों व शराब माफियाओं पर पुलिस का कसा शिकंजा, एडीजी ने की समीक्षा

Gopalganj News : गोपालगंज में पेशेवर अपराधियों और शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है.

गोपालगंज. गोपालगंज में पेशेवर अपराधियों और शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस लगातार अपराधियों को गिरफ्तार करने और उन्हें सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल की अनुशंसा भी कर रही है. ये बातें सोमवार को जिला के पुलिस नोडल ऑफिसर एवं एडीजी अजिताभ कुमार ने कहीं. कलेक्ट्रेट परिसर में एडीजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, उसके बाद वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एक-एक शाखा का निरीक्षण किया.

लंबित मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये और अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा की. उन्होंने लंबित मामलों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के लिए सख्त निर्देश दिये. एडीजी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता पेशेवर अपराधियों और शराब माफियाओं को कड़ी सजा दिलाना है, ताकि उनके द्वारा किए जा रहे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.

हाल ही में पुलिस ने शराब के बड़े माफिया को किया था

गिरफ्तार

हाल ही में पुलिस ने शराब के बड़े माफिया कुचायकोट थाना क्षेत्र के बबलू सिंह को गिरफ्तार किया था, जो नगर थाने के सरेया मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया. बबलू पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था. इसके अलावा, मीरगंज पुलिस ने भी उत्तर प्रदेश के भाटपार रानी के रहनेवाले छोटन कुमार यादव को गिरफ्तार किया, जो शराब माफिया था और उस पर पांच हजार रुपये का इनाम था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >