गोपालगंज में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, शादी के एक महीने बाद ही उजड़ गई जिंदगी

Gopalganj News: गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई. परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है.

Gopalganj news:(मनीष राज) गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है. जहां दहेज के लिए एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान 22 वर्षीय ज्योति देवी, पति मुन्ना राम, निवासी खजूहटी के रूप में हुई है.

दहेज में गाड़ी की मांग का आरोप

बताया जा रहा है कि ज्योति देवी की शादी महज एक महीने पहले ही हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में गाड़ी की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

पिता ने लगाए गंभीर आरोप


मृतका के पिता राम स्तन प्रसाद, निवासी बलुआ सिंहोरवा थाना चिलुआताल, जिला गोरखपुर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को शुरू से ही दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि आरोपी पक्ष में पति मुन्ना राम, ससुर भूटन राम समेत अन्य परिजन शामिल हैं.

घटना के बाद आरोपी फरार

परिजनों के अनुसार घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं. सूचना मिलने पर बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

Also Read: गयाजी में तीन बड़ी लूट कांडों का खुलासा, झारखंड से हथियार के साथ चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >