Gopalganj News : स्काॅर्पियो के धक्के से घायल अधेड़ की 16वें दिन इलाज के दौरान गोरखपुर में हुई मौत

Gopalganj News : विजयीपुर के जजवलिया चौराहे पर 16 दिन पहले एक स्कार्पियो के धक्के से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान गोरखपुर में मंगलवार को मौत हो गयी. मौत के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम करा कर शव लेकर थाने पहुंच गये और कार्रवाई की मांग करने लगे.

विजयीपुर. विजयीपुर के जजवलिया चौराहे पर 16 दिन पहले एक स्कार्पियो के धक्के से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान गोरखपुर में मंगलवार को मौत हो गयी. मौत के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम करा कर शव लेकर थाने पहुंच गये और कार्रवाई की मांग करने लगे. थानाध्यक्ष के समझाने- बुझाने के बाद परिजन शव को लेकर घर गये. मृतक थाना क्षेत्र के कोरेया गांव का 65 वर्षीय रामबली यादव है. बताया जाता है कि 25 अगस्त को रामबली यादव अपने घर कोरेया से जजवलिया चौराहे पर सब्जी खरीद कर वापस घर लौट रहे थे कि पागारा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक स्कार्पियो ने टक्कर मार दी. जिसमें रामबली यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजन उन्हें इलाज के लिए देवरिया सदर अस्पताल ले गये, जहां से चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. वहां मंगलवार को पीड़ित की मौत हुई. मृतक के बड़े पुत्र भारत यादव ने एक स्कॉर्पियो चालक के विरुद्ध 30 अगस्त को ही थाने में आवेदन दिया था. लेकिन 10 सितंबर तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी. इसको लेकर स्वजनों में काफी आक्रोश था. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि 25 तारीख की घटना है. थाने पर 30 अगस्त को आवेदन मिला है. आवेदन के साथ कोई जख्म प्रतिवेदन नहीं रहने के कारण कितनी चोट है, पता नहीं चला. आज आवेदन मिलते ही प्राथमिकी कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >