Gopalganj News : रिटायर्ड फौजी के घर से 50 लाख के जेवर की चोरी, बेटा व बेटी की शादी के लिए रखे थे जेवर

Gopalganj News : मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना मानिकपुर गांव में एक रिटायर्ड आर्मी जवान के घर चोरी हो गयी. चोरों ने घर की छत के सहारे घर में घुसकर गेट का ताला तोड़कर कमरे से करीब 50 लाख के जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी कर ली.

उचकागांव. मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना मानिकपुर गांव में एक रिटायर्ड आर्मी जवान के घर चोरी हो गयी. चोरों ने घर की छत के सहारे घर में घुसकर गेट का ताला तोड़कर कमरे से करीब 50 लाख के जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी कर ली. चोरी की लिखित सूचना पीड़ित गृह मालिक व रिटायर जवान गुप्तेश्वर नाथ सिंह ने मीरगंज थाने में दी है.

लुधियाना में अपने मकान को बेचने के लिए सपरिवार गये थे गृहस्वामी

बताया जाता है कि रिटायर्ड फौजी गुप्तेश्वर नाथ सिंह ने अपने एक बेटा व एक बेटी की शादी तय की थी. इसको लेकर घर में तैयारी चल रही थी. दोनों के लिए करीब 50 लाख रुपये के गहने की खरीदारी की थी. रिटायर होने के पूर्व इन्होंने लुधियाना में एक मकान बनाया था. शादी में पैसे की कमी को लेकर उसे बेचने के लिए वह परिवार सहित लुधियाना गये थे. जब वह 16 मार्च यानी रविवार को लुधियाना से गांव पहुंचे, तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा हुआ है. इसके बाद थाने को सूचना दी.

बेटा-बेटी की शादी को लेकर वह तैयारी में थे

पीड़ित गुप्तेश्वर नाथ सिंह ने बताया कि बेटा-बेटी की शादी को लेकर वह तैयारी में थे. पैसे की कमी को लेकर लुधियाना स्थित मकान को बेचने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ वहां गए हुए थे.जाने से पहले घर की खिड़की, दरवाजा में ताला लगा दिया था. इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया. वारदात के बाद मीरगंज थाना पुलिस को सूचना दी गयी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवेदन लेने के बाद पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >