गोपालगंज: पानी में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, लापता पिता की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

Gopalganj News: गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र में खनुआ नदी में स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ. छह वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके पिता लापता हैं। ग्रामीण और परिजन उनकी तलाश में जुटे हैं.

(गोपालगंज से गौतम प्रसाद की रिपोर्ट)

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के समीप खनुआ नदी में स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें छह वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके पिता अब भी लापता हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गर्मी से राहत पाने के लिए गए थे नदी

जानकारी के अनुसार चौमुखा टोला भाठे गांव निवासी फुलेना साहनी बुधवार को अपने छह वर्षीय पुत्र के साथ खनुआ नदी में स्नान करने गए थे. उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों नदी में उतरे, लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे.

नदी किनारे मिले कपड़े और मोबाइल

जब पति और पुत्र काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो फुलेना साहनी की पत्नी शैला देवी उनकी तलाश में नदी किनारे पहुंचीं, जहां उन्हें दोनों के कपड़े और मोबाइल फोन पड़े मिले, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला.अनहोनी की आशंका से उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और खोजबीन शुरू की.

ग्रामीणों ने निकाला मासूम का शव

ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद छह वर्षीय बालक को नदी से बाहर निकाला और तत्काल विजयीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पिता की तलाश देर रात तक जारी

दूसरी ओर फुलेना साहनी का देर रात तक कोई सुराग नहीं मिल सका। ग्रामीणों और परिजनों द्वारा नदी में लगातार उनकी तलाश की जा रही है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मासूम बेटे की मौत और पिता के लापता होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण बिहार में आज के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >