विजयीपुर में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगाया गया सहयोग शिविर, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने दर्ज कराईं शिकायतें

Gopalganj News : मझवलिया, मुसेहरी और अन्य पंचायतों में शिविर का व्यापक आयोजन

Gopalganj News (गौतम प्रसाद) : विजयीपुर प्रखंड की सभी पंचायतों में मंगलवार को आयोजित पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. शिविर में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों के समाधान के लिए आवेदन दिए. प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया. जबकि शेष मामलों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया गया. शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर शीघ्र समाधान करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना था. विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र समेत अन्य सरकारी सेवाओं से संबंधित आवेदन और शिकायतें दर्ज कराई.

एसपी और वरिष्ठ अधिकारियों ने सहयोग शिविर का लिया जायजा

इस दौरान प्रखंड के मझवलिया और मुसेहरी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करने गोपालगंज के जिलाधिकारी पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी, अपर समाहर्ता (एडीएम), सदर डीसीएलआर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे. अधिकारियों ने शिविर में मौजूद कर्मियों को प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निष्पादन और आम जनता की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसी उद्देश्य से पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने ग्रामीणों से भविष्य में भी अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन करने की अपील की.

सहयोग शिविर में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड एवं जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. प्रशासन की ओर से प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया गया. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. बेलवा पंचायत में मुखिया संदीप यादव, घाट बंधौरा पंचायत में मुखिया पति विशुनदेव यादव, मझवलिया पंचायत में संजीव राय उर्फ भुट्टुर राय, मुसेहरी पंचायत में जितेंद्र सिंह सहित सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि, कर्मी और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read : कटेया प्रखंड में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ सहयोग शिविर, अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >