Gopalganj News : छपरा- गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिला था महिला का शव, पांच स्टेशन जांच के दायरे में आए

Gopalganj News : महिला के शव मिलने से हड़कंप, छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के पांच स्टेशन रडार पर

Gopalganj News (चितरंजन उपाध्याय) : लखनऊ रेल पुलिस की टीम पूर्वोत्तर रेलवे के थावे, गोपालगंज, सिधवलिया, दिघवा- दुबौली, राजोपट्टी में जांच कर चुकी है. रेलकर्मी, स्टेशन मास्टर, तैनात जवानों से पूछताछ कर चुकी है. जीआरपी को अभी तक अहम सुराग हाथ नहीं लगे हैं. सूत्रों के मुताबिक, कप्तानगंज से तमकुहीरोड के बीच पांच स्टेशनों को जांच के मुख्य दायरे में रखा गया है. महिला की लाश नए बक्से में रखी गई थी, ऐसे में जांच टीम बक्सा बेचने वालों से भी पूछताछ कर रही है. अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है. कातिल की खोजबीन में जुटी जीआरपी की टीमें लगातार रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही हैं. अब तक कहीं भी कोई संदिग्ध नहीं मिला है और न ही कोई बक्सा लाता दिखा. 17 मई को छपरा से चलकर गोमतीनगर (लखनऊ) स्टेशन पहुंची ट्रेन के स्लीपर कोच एस-वन में एक बक्से में महिला का कटा हुआ शव मिला था.

अहम सुरागों की तलाश में रेल पुलिस

लखनऊ से गोरखपुर कैंट तक सभी स्टॉपेज वाले स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा चुकी है. जांच में जुटी टीमों को शक है कि छोटे स्टेशनों पर ही लाश वाले बक्से को ट्रेन में रखा गया है. खासकर ऐसे स्टेशन जहां यात्रियों के चढ़ने की संख्या काफी कम होती है. इसी आधार पर जीआरपी जांच में जुटी है.

तमकुही से कप्तानगंज के बीच बढ़ा शक

लखनऊ जीआरपी की टीमें कप्तानगंज पहुंचीं व जांच-पड़ताल की. अब कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, दुधही और तमकुहीरोड स्टेशन जांच के दायरे में हैं. यहां स्टेशन से लेकर प्रवेश द्वार के बाहर दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं. जीआरपी ने स्थानीय पुलिस से भी मदद ली है. इस संबंध में थावे जीआरपी प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. लखनऊ की जांच टीम को पूरा सहयोग किया जा रहा है.

Also Read : Saran News : आधे घंटे तक बंद रहा रेल फाटक, भीषण गर्मी में चार यात्री बेहोश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >