Gopalganj News : ट्रेजरी ऑफिसर बनकर सेवानिवृत्त शिक्षिका के खाते से 13 लाख रुपये साइबर अपराधियों ने उड़ाये

Gopalganj News : गोपालगंज में साइबर अपराधियों ने ट्रेजरी ऑफिसर बनकर सेवानिवृत्त शिक्षिका के खाते से 13 लाख की निकासी कर ली है.

गोपालगंज. गोपालगंज में साइबर अपराधियों ने ट्रेजरी ऑफिसर बनकर सेवानिवृत्त शिक्षिका के खाते से 13 लाख की निकासी कर ली है. नगर थाने के इंदरवा अब्दुलाह की रहनेवाली कैसर इमाम की पत्नी साजिया शाहीन ने इस मामले में साइबर थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. शिक्षिका ने साइबर पुलिस को बताया कि जनवरी 2024 से सैलरी होल्ड था. सैलरी होल्ड होने पर ट्रेजरी ऑफिस गयी थी.

लिंक क्लिक करते ही अकाउंट से गायब होने लगे रुपये

इधर, पिछले महीने साइबर अपराधियों ने खुद को ट्रेजरी ऑफिसर बनकर कॉल किया और सैलरी होल्ड से हटाने के लिए एक लिंक दिया. व्हाट्सएप पर लिंक क्लिक करते ही अकाउंट से पैसा गायब होने लगे. शिक्षिका ने बताया कि 27 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक हर रोज एक लाख रुपये की निकासी हुई. साइबर अपराधियों ने पैसा निकासी करने के बाद नंबर बंद कर दिया. वहीं, इस मामले में साइबर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है.

फ्लैश बैक

एक माह पूर्व तीन पेंशनधारी के खाते से 32.65 लाख की हुई ठगी : गोपालगंज में पहले भी पेंशनधारियों के खातों से साइबर अपराधियों ने फ्रॉड करके पैसों की निकासी की है. पिछले महीने साइबर थाने में तीन पेंशनधारियों ने प्राथमिकी दर्ज करायी. तीनों से 32.65 लाख की ठगी साइबर अपराधियों ने की. फुलवरिया थाने के घानाचक गांव निवासी उषा सिन्हा के पास साइबर अपराधी ने खुद को ट्रेजरी ऑफिसर बताकर पेंशन बंद होने का हवाला देते हुए एक फाॅर्म भरने की बात कहकर व्हाटसएप पर लिंक भेज दिया. जब फाॅर्म भरकर भेज उन्होंने भेजा, तो उनके खाते से अपराधियों ने 10 लाख रुपये उड़ा लिये.

दूसरा मामला भोरे थाने के जगतौली गांव निवासी ललन पांडेय ने दर्ज कराया था. उनके नंबर पर साइबर अपराधियों ने कॉल कर कहा कि आपकी पत्नी का पेंशन खाता होल्ड हो गया है. एक फाॅर्म भेज रहा हूं, जिसे भरकर भेज दीजिये, तो पुनः आपकी पेंशन चालू हो जायेगी. इसके बाद उन्होंने फाॅर्म भरकर भेज दिया. फार्म भेजने के बाद उनके खाते से 10 लाख रुपये साइबर अपराधियों ने उड़ा लिये. तीसरी प्राथमिकी मांझा थाने के धर्म परसा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कंचन भारती ने दर्ज करायी थी. इन्हें भी पेंशन बंद होने की बात कह व फॉर्म भरा कर एसबीआइ के खाते से तीन बार में 12 लाख 65 हजार रुपये निकाल लिये गये.

साइबर डीएसपी की लोगों से अपील

साइबर थाने की थानाध्यक्ष सह डीएसपी अवंतिका दिलीप कुमार ने पेंशनर समाज से अपील की है कि इस तरह का कोई भी कॉल आता है, तो उसे इंटरटेन नहीं करें. ट्रेजरी ऑफिसर या बैंक अधिकारी बनकर कॉल करनेवाले को इग्नोर करें. उन्होंने लोगों से ऐसे फोन आने पर इग्नोर करने और शिकायत दर्ज कराने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >