Gopalganj News : 19 मार्च से शुरू होगी वार्षिक परीक्षा की कॉपियों की जांच, गाइडलाइन जारी

Gopalganj News : प्रारंभिक स्कूलों में एक से आठवीं के छात्रों के लिए चल रही वार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच 19 मार्च से शुरू हो जायेगी. 19 से 26 मार्च के बीच सभी कॉपियों की जांच पूरा कर लेनी है.

गोपालगंज. प्रारंभिक स्कूलों में एक से आठवीं के छात्रों के लिए चल रही वार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच 19 मार्च से शुरू हो जायेगी. 19 से 26 मार्च के बीच सभी कॉपियों की जांच पूरा कर लेनी है. इसको लेकर शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है. जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी पंचायतों में किसी एक स्कूल को मूल्यांकन केंद्र बनाया जायेगा, जिसका चयन चयन शिक्षा पदाधिकारी करेंगे. वहीं पंचायत भर के स्कूलों के कापियों की जांच होगी.

मूल्यांकन केंद्र पर सभी सुविधाएं रहेंगी दुरुस्त

मूल्यांकन केंद्र पर सभी सुविधाओं को दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी हाेगी. मूल्यांकन केंद्र के लिए वरीय प्रधान को प्रधान परीक्षक नामित किया जायेगा, जो प्रतिदिन जांच हुई कॉपियों का आंकड़ा बीइओ को हस्तगत करायेंगे. जांच की गयी कॉपी के द्वारा प्रगति पत्रक में तथा सतत मूल्यांकन पंजी का संधारण किया जायेगा. कक्षा एक और दो के लिए मौखिक परीक्षा की प्राप्तांक को प्रगति पत्रक पर दर्शाया जायेगा. कॉपी के पहले पेज पर सभी अंकों का योग दिखाया जायेगा. सभी कॉपी पर प्रधान परीक्षक के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे.

कॉपी जांच के दौरान मोबाइल का उपयोग रहेगा वर्जित

मूल्यांकन केंद्र पर कॉपी जांच का कार्य सुबह 10:00 शाम 4:00 तक होगा. इस दौरान मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को मोबाइल फोन का उपयोग करना वर्जित रहेगा. एक दिन में एक शिक्षक कम से कम 50 कॉपियों की जांच करेंगे. सुबह 10:15 बजे मूल्यांकन केंद्र का गेट बंद कर दिया जायेगा. 4:00 बजे खोला जायेगा. हर 10 से 12 परीक्षकों पर को एक प्रधान परीक्षक नियुक्त किये जायेंगे. कॉपी जांच करने के लिए परीक्षक लाल कलम तथा प्रधान परीक्षक हरी कलम का उपयोग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >