खनिज वाहनों के लिए जागरूकता अभियान शुरू, 10 जून से ISTP होगा अनिवार्य

Gopalganj News: गोपालगंज में इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (ISTP) को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया गया. 10 जून 2026 से अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ISTP अनिवार्य होगा. नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

(गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट)
Gopalganj news: बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा लागू की जा रही इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (ISTP) व्यवस्था को लेकर सोमवार को गोपालगंज समाहरणालय परिसर से जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई. जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

10 जून से ISTP होगा अनिवार्य

इस दौरान डीएम ने बताया कि 10 जून 2026 से अन्य राज्यों से जिले में प्रवेश करने वाले लघु खनिज लदे सभी वाहनों के लिए ISTP अनिवार्य कर दिया गया है.इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य खनिज परिवहन को पारदर्शी बनाना तथा अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाना है.

वाहन चालकों और मालिकों को दी जाएगी जानकारी

कार्यक्रम में जिला खनन पदाधिकारी अनिल कुमार और विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बताया कि प्रचार वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर वाहन मालिकों और चालकों को ISTP से जुड़ी जानकारी देंगे, जिसमें पंजीकरण प्रक्रिया, नियम और शुल्क की विस्तृत जानकारी शामिल होगी.

नियमों का पालन करने की अपील

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ISTP पोर्टल पर पंजीकरण कराएं और नियमों का पालन सुनिश्चित करें.प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना वैध दस्तावेज और ट्रांजिट पास के खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इस मौके पर जिला प्रशासन और खान विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read: गयाजी में तीन बड़ी लूट कांडों का खुलासा, झारखंड से हथियार के साथ चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >