गोपालगंज में पोखर में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Gopalganj News: गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र के बलभद्र परसा गांव में दोस्तों के साथ पोखर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.


(गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट)

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के बलभद्र परसा गांव में नहाने के दौरान पोखर में डूबने से एक युवक की हुई मौत.मृतक की पहचान पंकज कुमार सिंह, पिता दिनेश सिंह के रूप में की गई है. घटना के बाद पूरे परिवार व गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

नहाने के लिए पोखर गया था

बताया जाता है कि पंकज कुमार सिंह अपने ही गांव के कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित पोखर पर गया था. नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. साथ में मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा


परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.


पोस्टमार्टम के बाद शव सदर अस्पताल पहुंचा, जहां से उसे परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की असामयिक मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोग घटना को बेहद दुखद बता रहे हैं और परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के सभी सरकारी विद्यालयों में अचानक पहुंचेगी जांच टीम, पढ़ाई से लेकर स्मार्ट क्लास तक होगी पड़ताल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >