गोपालगंज के मीरगंज में रितिक राज मिश्रा ने 25वीं बार किया रक्तदान, शिविर में उमड़े रक्तदाता

मीरगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. रितिक राज मिश्रा ने 25वीं बार रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया. जरूरतमंदों की मदद के लिए नियमित रक्तदान की अपील की गई.

Rithik Raj Mishra Blood Donation: मीरगंज के प्राचीन औघड़दानी धर्मशाला परिसर में शुक्रवार को प्राचीन औघड़दानी मंदिर न्यास बोर्ड कमेटी के सौजन्य से औघड़दानी रक्तदान समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया.

शिविर के दौरान रितिक राज मिश्रा ने 25वीं बार रक्तदान किया. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सरोज रिंकू, मो. असगर अली समेत कई लोगों ने भी रक्तदान किया. रक्तदाताओं ने लोगों से जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की.

रक्तदान के प्रति लोगों को किया जागरूक

रक्तदान शिविर में औघड़दानी रक्तदान टीम के आनंद सोनी, मुकेश कानू, अखिलेश केसरी, अंकित राज समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे. आयोजन समिति की ओर से रक्तदाताओं का स्वागत और अभिनंदन किया गया.

समिति के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. समय पर रक्त मिलने से कई मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है. लोगों से नियमित रक्तदान कर इस अभियान से जुड़ने की अपील की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >