Flood Alert: नेपाल में भारी बारिश से गंडक नदी में उफान, हाइअलर्ट, निचले इलाके को खाली कराने का आदेश

Flood Alert: गोपालगंज के सभी पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे. जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों, सीओ, थानेदार, बीडीओ को आदेश दिया गया है कि वे अपने अंचल के तटबंधों की सुरक्षा एवं सभी आवश्यक तैयारियों के निमित्त दिन-रात निगरानी एवं चौकसी बरतेंगे.

गोपालगंज. नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी उफान पर है. गंगा, कोसी के बाद अब गंडक नदी भी बेकाबू होने की ओर है. शुक्रवार की शाम नदी में वाल्मीकि नगर बराज से डिस्चार्ज 1.24 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि अगले 48 घंटे में 5.21 लाख क्यूसेक जल डिस्चार्ज होने की संभावना है. निचले इलाके के लोगों को तत्काल प्रभाव से गांव को खाली कर ऊंचे स्थलों पर जाने की अपील की जा रही. डीएम मो मकसूद आलम के निर्देश पर डीडीसी कुमार निशांत विवेक ने जिले में हाइअलर्ट कर दिया है.

दिन-रात निगरानी एवं चौकसी बरतेंगे अधिकारी

सभी संबंधित अधिकारियों को तटबंधों की सुरक्षा एवं सभी आवश्यक तैयारियां के निमित्त सतत निगरानी एवं चौकसी के निर्देश दिये गये हैं. जिले के सभी पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे. जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों, सीओ, थानेदार, बीडीओ को आदेश दिया गया है कि वे अपने अंचल के तटबंधों की सुरक्षा एवं सभी आवश्यक तैयारियों के निमित्त दिन-रात निगरानी एवं चौकसी बरतेंगे.

जल संसाधन विभाग ने जारी किया अलर्ट

जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता बिहार द्वारा जारी किये गये पूर्वानुमान में 29 सितंबर को गंडक नदी में वाल्मीकिनगर से 5.21 लाख क्यूसेक जलस्त्राव प्रवाहित होने की संभावना है. इससे आकस्मिक एवं अकस्मात स्थिति उत्पन्न हो सकती है. तटबंधों पर अत्यधिक दबाव पड़ने की संभावना हो सकती है तथा कटाव, सीपेज, पाईपिंग, अंडर माइनिंग, ओवर टॉपिंग, फ्लैश फ्लड आदि की संभावना को लेकर अलर्ट किया गया है.

सभी प्रकार का अवकाश रद्द

अत्यधिक वर्षापात एवं जलस्त्राव में संभावित वृद्धि के आलोक में परिक्षेत्राधीन छाड़ी नदी पर अवस्थित पुल-पुलियों पर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं. वहीं, राजस्व कर्मियों एवं पंचायत सचिवों को यह भी निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र के तटबंधों का सतत निगरानी रखना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही सुबह से ही तटबंधों के निचले स्थल पर अवस्थित बसावट को ऊंचे चिह्नित शरण स्थल पर जाने के लिए माइकिंग कर लोगों को सतर्क करेंगे. अंचल एवं प्रखंड स्तरीय सभी कर्मियों का सभी प्रकार का अवकाश रद्द कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : गंगा का जलस्तर घटा तो लोगों को सता रही इस बात की चिंता, तबाही का मंजर देख सब हैरान

प्रशांत किशोर ने बताया इस वजह से बिहारी युवाओं का दूसरे राज्यों में हो रहा अपमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >