गोपालगंज में 43,700 रुपये के जाली नोट जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार; नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

गोपालगंज पुलिस ने 43,700 रुपये के जाली नोट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. खुफिया एजेंसियां नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं. पूरी खबर पढ़ें.

Gopalganj: गोपालगंज शहर के कमला राय कॉलेज रोड से नगर थाना पुलिस ने 43,700 रुपये की जाली करेंसी जब्त की है. इस मामले में पुलिस ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है. जाली नोटों के बड़े नेटवर्क का इनपुट मिलने के बाद पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. वहीं, जाली नोटों की खेप बरामद होते ही खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड में आ गई हैं.

पुलिस ने मांझा थाना क्षेत्र के भवानीगंज गांव निवासी निलेश कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी को यह जाली नोट कहां से मिले और इस रैकेट में किसी संगठित गिरोह या अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है.

दुकान के पीछे एस्बेस्टस के नीचे छिपाए गए थे 100-100 के नोट

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार प्रभाकर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. पुलिस ने चिराइघर के समीप पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक लोहे की गुमटीनुमा दुकान के पीछे छापेमारी की. वहां एस्बेस्टस की चादर के नीचे एक काले रंग के पॉलीथिन में छिपाकर रखे गए जाली नोटों का बंडल बरामद हुआ.

पॉलीथिन खोलने पर उसमें 100-100 रुपये के नोटों की गड्डियां मिलीं. नोटों की जांच के लिए मौके पर बुलाई गई एफएसएल (FSL) टीम ने परीक्षण के बाद सभी नोटों को जाली घोषित कर दिया. बरामद किए गए सभी नकली नोटों का कुल मूल्य 43,700 रुपये दर्ज किया गया है.

Also Read: गोपालगंज: एमडीएम में लापरवाही अब पड़ेगी भारी, 11 बजे तक ऑनलाइन हाजिरी नहीं तो प्रधानाध्यापक पर होगी कार्रवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >