insecticide poisoning death: बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में रविवार को खांसी की दवा समझकर गलती से कीटनाशक पी लेने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया. मौत के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम कराये बिना घर लेकर चले गये.
तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गये परिजन
मृतका की पहचान एकडेरवा गांव निवासी रंजीत दास की 12 वर्षीय पुत्री सिवनी कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, सिवनी को खांसी की शिकायत थी. इसी दौरान घर में रखी कीटनाशक की दवा को उसने गलती से खांसी की दवा समझकर पी लिया.
कीटनाशक पीने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. किशोरी की हालत खराब होते देख परिजन उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.
गंभीर हालत में सदर अस्पताल किया गया रेफर
स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज शुरू किया गया.
हालांकि, इलाज के दौरान किशोरी की हालत में सुधार नहीं हुआ और उसने दम तोड़ दिया. किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी और घर में मातम पसर गया.
बिना पोस्टमार्टम शव लेकर घर लौटे परिजन
परिजनों के अनुसार, किशोरी की मौत के बाद वे शव को पोस्टमार्टम कराये बिना अपने साथ घर लेकर चले गये. परिजनों ने बताया कि कीटनाशक की दवा को खांसी की दवा समझ लेने के कारण यह हादसा हुआ.
इसे भी पढ़ें: सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस
