गोपालगंज में 5 अगस्त से शुरू होगा अभाविप का सदस्यता अभियान, 30 अगस्त तक चलेगा अभियान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गोपालगंज में 5 से 30 अगस्त तक एक वृहद सदस्यता अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है. इस अभियान की रणनीति तैयार करने के लिए एक जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

Gopalganj News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गोपालगंज की जिला सदस्यता कार्यशाला शनिवार को आयोजित की गयी. कार्यशाला में 5 से 30 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान की विस्तृत रणनीति तैयार की गयी. अभियान को जिले के सभी महाविद्यालयों, विद्यालयों और गांवों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया.

अभियान को सफल बनाने के लिए जिला, नगर, प्रखंड और शिक्षण संस्थान स्तर पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय की गयीं.

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रांत अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद तिवारी, विभाग संयोजक नवीन सोलंकी, विभाग छात्रा प्रमुख अंजली गुप्ता, जिला संयोजक हरिओम राय और नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन ने स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

कार्यशाला में छात्र शक्ति पत्रिका, खेलो भारत, शोध कार्य, सोशल मीडिया सहित विभिन्न आयामों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

जिला से प्रखंड स्तर तक मिली जिम्मेदारी

बैठक में हरिओम राय को जिला सदस्यता प्रमुख, रोहित जायसवाल और हर्षिता कुमारी को सह सदस्यता प्रमुख बनाया गया. नगर सदस्यता प्रमुख की जिम्मेदारी सूरज कुमार चंदन तथा सह प्रमुख की जिम्मेदारी कविता कुमारी को सौंपी गयी.

इसके अलावा कुचायकोट, मांझा, हथुआ, थावे, बैकुंठपुर और सिधवलिया सहित विभिन्न प्रखंडों के लिए सदस्यता प्रमुख नामित किये गये. कमला राय कॉलेज, महेंद्र महिला कॉलेज, निजी विद्यालयों और निजी महाविद्यालयों के लिए भी अलग-अलग कार्यकर्ताओं को अभियान की जिम्मेदारी दी गयी.

शिक्षण संस्थानों तक पहुंचेगा सदस्यता अभियान

प्रांत अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद तिवारी ने कहा कि परिषद का सदस्यता अभियान युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है.

विभाग संयोजक नवीन सोलंकी ने कहा कि अभियान को जिले के प्रत्येक विद्यालय और महाविद्यालय तक पहुंचाया जाएगा. विभाग छात्रा प्रमुख अंजली गुप्ता ने कहा कि छात्राओं की सक्रिय भागीदारी अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. उन्हें परिषद की गतिविधियों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा.

सफल अभियान का लिया संकल्प

जिला संयोजक हरिओम राय ने कहा कि प्रत्येक इकाई को लक्ष्य निर्धारित कर सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी. नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन ने बताया कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचकर उन्हें परिषद की सदस्यता दिलायी जाएगी.

कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने 5 से 30 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >