गैस एजेंसी ने उपभोक्ताओं से की इ-केवाइसी कराने की अपील

बैकुंठपुर. प्रखंड क्षेत्र के रेवतिथ गांव स्थित प्रियम इंडेन ग्रामीण वितरक के द्वारा क्षेत्र के तमाम ग्राहकों को इ-केवाइसी कराना अनिवार्य बताया जा रहा है.

बैकुंठपुर. प्रखंड क्षेत्र के रेवतिथ गांव स्थित प्रियम इंडेन ग्रामीण वितरक के द्वारा क्षेत्र के तमाम ग्राहकों को इ-केवाइसी कराना अनिवार्य बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि अगर जिनका इ-केवाइसी नहीं होता है उनकी सब्सिडी बंद हो जायेगी और कनेक्शन भी बंद हो सकता है. एजेंसी के संचालक अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि गैस एजेंसी में इ-केवाइसी (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) कराने से कई लाभ हैं. इससे समय की बचत, दस्तावेजों की सुरक्षा, प्रक्रिया की सरलता, पारदर्शिता तथा इ-केवाइसी के माध्यम से ग्राहकों की जानकारी को सुरक्षित रूप से संग्रहित किया जा सकता है, जिससे ग्राहकों की जानकारी की सुरक्षा होती है. इ-केवाइसी के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आइडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >