भोरे में बिजली चोरी में चार लोगों पर प्राथमिकी, 1.67 लाख का लगा जुर्माना

भोरे. बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर चार लोगों के खिलाफ करीब 1.67 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

भोरे. बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर चार लोगों के खिलाफ करीब 1.67 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि बिजली कम्पनी के जेइ सुदीप कुमार गत बुधवार को मानवबल दत्तात्रेय नाथ तिवारी तथा जाकिर हुसैन के साथ क्षेत्र में औचक निरीक्षण में निकले हुए थे. इसी क्रम में भोरे बनिया टोला के हाफिज मियां, शारदा प्रसाद तथा सुभाष जायसवाल के घरों में अवैध रूप से बिजली का उपभोग करते पकड़ा गया. इन तीनों लोगों के ऊपर बकाया होने के कारण उनका कनेक्शन काट दिया गया था. लेकिन बाद में ये लोग अवैध रूप से तार जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहे थे. हाफिज मियां पर 37,666 रुपये, शारदा प्रसाद पर 55,196 रुपये तथा सुभाष जायसवाल पर 64883 रुपये जुर्माना लगाया गया. वहीं भोरे थाना रोड के श्रीराम वर्मा की पत्नी मुन्नी देवी अपने व्यावसायिक दुकान में बिना कनेक्शन के ही बिजली का उपभोग कर रही थी. इनके ऊपर 9,052 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >