Gopalganj News : कार्यशाला में संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर

शनिवार को गोपालगंज शहर के ब्लॉक मोड़ स्थित सम्राट अशोक भवन में बूथ अध्यक्ष और बीएलए-2 की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया.

गोपालगंज. शनिवार को गोपालगंज शहर के ब्लॉक मोड़ स्थित सम्राट अशोक भवन में बूथ अध्यक्ष और बीएलए-2 की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाना और आगामी चुनावी चुनौतियों से निपटने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना था. कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक साहनी, सदर विधायक कुसुम देवी, प्रभारी जिलाध्यक्ष दुर्गा राय, जिला महामंत्री दीपक कुमार दीपू, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह और प्रमोद कुमार गुप्ता सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. सभी मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता और समर्पित पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. नेताओं ने कार्यशाला में मतदाता सूची के प्रबंधन, संगठनात्मक संरचना, और बूथ स्तर पर प्रभावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं न केवल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती हैं बल्कि संगठन को सही दिशा देने में सहायक भी होती हैं. वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं के जोश और समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि संगठन आने वाले समय में और मजबूत होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >