स्कूलों की बदहाली पर शिक्षा विभाग सख्त, एरियर से एमडीएम तक 19 बिंदुओं पर BEO से मांगा हिसाब

शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था और लंबित कार्यों को लेकर निगरानी बढ़ाई है. डीइओ अमरेंद्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में 19 अहम मुद्दों पर बीईओ के साथ बैठक हुई.

Gopalganj News : सरकारी स्कूलों की व्यवस्था और शिक्षा विभाग से जुड़े लंबित कार्यों को लेकर विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है. 22 सितंबर को शिक्षा विभाग सभागार में डीइओ अमरेंद्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में डीपीओ स्थापना विनय कुमार सुमन भी शामिल रहे. इस दौरान स्कूलों से जुड़े 19 अहम मुद्दों की समीक्षा की गयी. इसमें विद्यालयों की साफ-सफाई, शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों की पढ़ाई, एमडीएम, वेतन भुगतान, लंबित एरियर, कोर्ट केस और छात्रवृत्ति समेत अन्य मामलों की स्थिति की जानकारी ली गयी.

प्रधानाध्यापकों की मौजूदगी से स्कूल की साफ-सफाई तक पर नजर

किशोर न्यायालय से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. विद्यालयों में साफ-सफाई की स्थिति की जांच करने और सफाई कर्मियों की उपस्थिति पंजी का सही तरीके से संधारण करने पर भी जोर दिया गया. विभाग ने स्कूलों में कागजी रिकॉर्ड के बजाय वास्तविक स्थिति पर नजर रखने की बात कही.

नियोजित शिक्षकों के जिला अपीलीय प्राधिकार से प्राप्त आदेशों के अनुपालन की स्थिति की भी समीक्षा की गयी. जरूरत पड़ने पर अपील की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली गयी. इसके अलावा कोर्ट केस, विशिष्ट शिक्षकों के एरियर तथा टीआरइ-1, टीआरइ-2 और टीआरइ-3 के लंबित एरियर की भी समीक्षा हुई. मातृत्व और पितृत्व अवकाश के आवेदनों तथा अन्य लंबित एरियर के मामलों को भी बैठक के एजेंडे में शामिल किया गया.

वेतन भुगतान और मरम्मती कार्य की भी हुई समीक्षा

बैठक में वेतन विपत्र तैयार करने और वेतन भुगतान की स्थिति की जानकारी ली गयी. विद्यालयों में रंग-रोगन और मरम्मती कार्य की प्रगति का भी जायजा लिया गया. मुख्य मार्ग पर स्थित विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण, स्कूल संचालन, शिक्षकों की उपस्थिति और छात्रों के पठन-पाठन की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया.

एमडीएम की वास्तविक स्थिति की भी समीक्षा की गयी. अधिकारियों को स्कूलों में योजना के संचालन की स्थिति पर नजर रखने और संबंधित कार्यों को समय पर पूरा कराने पर जोर दिया गया.

छात्रवृत्ति और विभिन्न एप पर काम की भी ली गयी जानकारी

बैठक में मसाल-2026, प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 के ओटीआर एंट्री, प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों के ऑनबोर्डिंग और सेवा संकल्प अभियान की प्रगति की समीक्षा की गयी. पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के फिजिकल कमेटी वेरिफिकेशन की स्थिति भी देखी गयी.

शिक्षा विभाग ने प्रखंड स्तर पर इन सभी कार्यों की लगातार निगरानी करने और लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया. बीइओ को संबंधित विद्यालयों और कर्मियों से समन्वय कर विभागीय कार्यों को समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश कुमार दूबे

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >