गोपालगंज के 274 शिक्षकों के लिए नए नियम, देर से पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री, वेतन कटने तक की कार्रवाई

Gopalganj Teacher Training : गोपालगंज में 274 शिक्षकों के लिए 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू। बायोमेट्रिक हाजिरी और अनुशासन का पालन न करने पर होगी सख्त कार्रवाई। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Gopalganj Teacher Training : गोपालगंज जिले में 3 से 7 अगस्त तक 274 शिक्षक-शिक्षिकाओं का आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा. इसमें मॉडल स्कूल के 29 चयनित शिक्षक, कक्षा छह से आठ के 65 पीबीएल शिक्षक तथा कक्षा तीन से पांच तक पढ़ाने वाले 180 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल होंगे. समग्र शिक्षा विभाग के डीपीओ शिवम ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षण की गुणवत्ता और कक्षा संचालन को बेहतर बनाना है.

दो प्रशिक्षण केंद्रों पर होगी व्यवस्था

मॉडल स्कूल के 29 शिक्षकों का प्रशिक्षण एससीईआरटी, पटना में आयोजित होगा. वहीं कक्षा छह से आठ के 65 पीबीएल शिक्षक और कक्षा तीन से पांच तक के 180 शिक्षक-शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण डायट, थावे में कराया जाएगा. विभाग ने शिक्षकों को 2 अगस्त की शाम तक प्रशिक्षण केंद्र पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया था.

देर से पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण के दिन सुबह 9 बजे के बाद पहुंचने वाले शिक्षकों को प्रवेश नहीं मिलेगा. बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. प्रशिक्षण के दौरान समय पालन को अनिवार्य बनाया गया है.

दिन में तीन बार होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति

प्रशिक्षण अवधि में फेस रिकॉग्निशन आधारित बायोमेट्रिक मशीन से प्रतिदिन तीन बार उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी. सुबह योग एवं पीटी के बाद, दोपहर भोजनावकाश के समय और रात के भोजन के बाद उपस्थिति अनिवार्य होगी. किसी भी समय अनुपस्थिति दर्ज होने पर संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आधे दिन के वेतन कटौती की अनुशंसा जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजी जाएगी.

मोबाइल पर रोक, ड्रेस कोड रहेगा अनिवार्य

प्रशिक्षण पूरी तरह आवासीय होगा. रोज सुबह 5:30 बजे योग एवं पीटी से दिन की शुरुआत होगी. इसके बाद गतिविधि आधारित शिक्षण, समूह चर्चा और विषय विशेषज्ञों के सत्र आयोजित किए जाएंगे. प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल के उपयोग पर रोक रहेगी. पुरुष और महिला शिक्षकों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड तय किया गया है, जबकि योग एवं पीटी के समय ट्रैक सूट और स्पोर्ट्स शू पहनना अनिवार्य होगा.

बिना अनुमति अवकाश नहीं, रात 10:30 बजे तक हॉस्टल में रहना होगा

विभाग ने प्रशिक्षण अवधि में सामान्य परिस्थितियों में अवकाश नहीं देने का निर्णय लिया है. निजी वाहन, परिवार के सदस्य या अन्य व्यक्तियों के प्रशिक्षण परिसर में रहने की अनुमति भी नहीं होगी. रात 10 बजे के बाद परिसर में आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और सभी प्रतिभागियों को रात 10:30 बजे तक हॉस्टल में रहना अनिवार्य होगा.

Also Read : गोपालगंज के इस स्कूल में छात्रों ने बनाया ड्रोन से जेट प्लेन तक, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी गजब की प्रतिभा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >