गोपालगंज: शनिचरी बाजार की जमीन पर विवाह भवन निर्माण का विरोध, सार्वजनिक स्थल खत्म करने का आरोप

गोपालगंज में शनिचरी बाजार की जमीन पर विवाह भवन निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है. ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बीच, मुखिया प्रतिनिधि ने इसे विकास की एक महत्वपूर्ण योजना बताया है.

Gopalganj News : भोरे प्रखंड की डूमर नरेंद्र पंचायत में प्रस्तावित विवाह भवन के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. मुखिया प्रतिनिधि की ओर से शुरू कराये गये निर्माण कार्य का पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध किया. ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर प्रदर्शन कर निर्माण कार्य को सार्वजनिक स्थल के लिए नुकसानदायक बताया.

खेल मैदान और मेला स्थल खत्म होने का आरोप

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जिस जमीन पर विवाह भवन का निर्माण कराया जा रहा है, वह शनिचरी बाजार के नाम से जानी जाती है. ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में इसी स्थल पर खेल का मैदान और बास्केटबॉल कोर्ट तैयार कराया गया था. यहां हर वर्ष महावीरी झंडा मेला का भी आयोजन होता है.

ग्रामीणों का आरोप है कि इस स्थल पर विवाह भवन बनने से खेल मैदान और सार्वजनिक उपयोग की जमीन का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा. इससे युवाओं के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर पुनर्विचार करने की मांग की.

विरोध प्रदर्शन में बीडीसी प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, लाली कुमार, सरपंच प्रतिनिधि वीर बहादुर बीन सहित कई ग्रामीण शामिल रहे.

मुखिया प्रतिनिधि ने कहा- राजनीति से प्रेरित है विरोध

मामले को लेकर मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र मांझी ने ग्रामीणों के विरोध को राजनीति से प्रेरित बताया. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को पंचायत के विकास से कोई सरोकार नहीं है. विवाह भवन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसके निर्माण से पंचायत के गरीब और आम परिवारों को शादी-विवाह समेत अन्य मांगलिक आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी.

मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि निर्माण कार्य बिना अनुमति के शुरू नहीं कराया गया है. अंचल कार्यालय से विधिवत अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >