ड्रग विभाग की टीम ने लैक्मे सैलून में की छापेमारी, मचा हड़कंप, औषधि विभाग के जांच में नहीं मिला नकली कॉस्मेटिक सामान

गोपालगंज. ड्रग विभाग की टीम ने शहर के जनता सिनेमा रोड में स्थित दयाल कॉम्प्लेक्स में स्थित लैक्मे सैलून पर छापेमारी की. घंटों कॉस्मेटिक की जांच हुई.

गोपालगंज. ड्रग विभाग की टीम ने शहर के जनता सिनेमा रोड में स्थित दयाल कॉम्प्लेक्स में स्थित लैक्मे सैलून पर छापेमारी की. घंटों कॉस्मेटिक की जांच हुई. जांच में प्रथम द्रष्टया सैलून में कोई नकली सामान नहीं मिला. नकली कॉस्मेटिक उपयोग करने के इनपुट पर विभाग एक्शन में आ गया और सैलूनों में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. कॉस्मेटिक की जांच में ड्रग इंस्पेक्टर अभय शंकर व मुकेश कुमार रावत व सहायक मनोज कुमार की टीम ने सैलून की जांच की. इसमें एक-एक कॉस्मेटिक के खरीद बिल की जांच की गयी. सभी का बिल भी सैलून के संचालक के द्वारा दिया गया. विभाग को इनपुट मिला था कि नकली कॉस्मेटिक का प्रयोग सैलून में किया जा रहा है, जिससे लोगों के चेहरा खराब होने का खतरा है. उसके बाद डीएम पवन कुमार सिन्हा, सहायक औषधि नियंत्रक से प्राप्त निर्देश के आलोक में टीम ने छापेमारी की. अब यह जांच सैलूनों में लगातार जारी रहेगी. जांच से हड़कंप मचा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >