गोपालगंज के मांझा में दिव्यांग शिविर का आयोजन, 70 बच्चों का हुआ रजिस्ट्रेशन

Divyang Certificate: मांझा प्रखंड के बीआरसी भवन परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 70 बच्चों ने पंजीकरण कराया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करना है. स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चों की जांच कर प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई.

Divyang Certificate: मांझा प्रखंड के बीआरसी भवन परिसर में शनिवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार झा एवं बृजेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से दिव्यांग बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे.

दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र के लिए हुआ रजिस्ट्रेशन

शिविर में दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया. इसके साथ ही जरूरतमंद बच्चों को सहायक उपकरण एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए भी आवेदन लिये गये. शिविर में कुल 70 दिव्यांग बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया.

स्वास्थ्य कर्मियों ने की बच्चों की जांच

शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों की आवश्यक जांच की. इसके बाद दिव्यांग प्रमाण पत्र से संबंधित कागजी प्रक्रिया पूरी की गयी. इस दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों को प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया तथा सहायक उपकरण प्राप्त करने से संबंधित जरूरी जानकारी भी दी गयी.

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना शिविर का उद्देश्य

अधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है. शिविर के माध्यम से पात्र बच्चों की पहचान कर उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. कार्यक्रम में संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी, शिक्षक, दिव्यांग बच्चे तथा उनके अभिभावक मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार अखिल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >