महादलित बस्तियों में आज लगेगा विकास शिविर, योजनाओं की मिलेगी जानकारी

फुलवरिया प्रखंड की तीन पंचायतों में शनिवार को विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जायेगा.

फुलवरिया प्रखंड की तीन पंचायतों में शनिवार को विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जायेगा. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह बीइओ अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि ये शिविर विशेष रूप से महादलित बस्तियों में आयोजित हो रहे हैं, ताकि वंचित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. आज के शिविर बैरागी टोला पंचायत के लक्षण टोला, कोयला देव पंचायत के सेमरवाड़ी और फुलवरिया पंचायत के पांडेय परसा गांव में लगाये जायेंगे. शिविरों में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, छात्रवृत्ति, किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन जैसी 22 योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे और लाभुकों से आवेदन लेकर समस्याओं का समाधान करेंगे. विकास शिविरों का समापन 2 जुलाई को कोयलादेवा पंचायत के भसही टोला और माड़ीपुर फुलवरिया की महादलित बस्ती में होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >