गोपालगंज. जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आयी है, जहां वार्ड नंबर आठ के वार्ड सदस्य मनोज शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया है. घायल की पहचान मनोज शर्मा (40 वर्ष), पिता स्वर्गीय हकीम शर्मा, निवासी पहाड़पुर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मनोज शर्मा को शराब के धंधेबाजों द्वारा सूचना देने के शक में निशाना बनाया गया. आरोप है कि हमलावर मुकेश शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर वार्ड सदस्य को रास्ते में घेर लिया और उन पर रोड से हमला कर दिया. इस हमले में मनोज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. लोगों का कहना है कि शराब मामले की शिकायत करने पर धंधेबाजों ने निशाना बनाया है.
वार्ड सदस्य पर हमला, शराब माफिया पर शक

वार्ड सदस्य पर हमला, शराब माफिया पर शक
Copied link
Gopalganj news: वार्ड सदस्य मनोज शर्मा पर जानलेवा हमला