लोक शिकायत की पहल पर मिली चार लाख रुपये की मुआवजा राशि

गोपालगंज. लोक शिकायत की पहल पर परिवादी को चार लाख रुपये की मुआवजा राशि प्राप्त हुई है.

गोपालगंज. लोक शिकायत की पहल पर परिवादी को चार लाख रुपये की मुआवजा राशि प्राप्त हुई है. महम्मदपुर थाने के बसंत छपरा गांव के संतोष कुमार पांडेय के पुत्र अंश कुमार पांडेय की मृत्यु तालाब में डूबने से हो गयी थी. मृत्यु के बाद मिलने वाली अनुदान राशि का भुगतान नहीं होने पर पीड़ित संतोष कुमार पांडेय ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत जिला लोक शिकायत में अपना परिवाद दर्ज कराया. इस मामले में सुनवाई अपर समाहर्ता लोक शिकायत रोहित कुमार ने की. उन्होंने पांच तिथियां की सुनवाई के क्रम में दोनों पक्षों को बारी-बारी से सुना. इसके बाद उन्होंने लोक प्राधिकार सह अंचल अधिकारी बैकुंठपुर को मृत्यु अनुदान की राशि चार लाख रुपये का भुगतान करने का सख्त आदेश दिया. अपर समाहर्ता के सख्त आदेश के बाद विभागीय प्रक्रिया पूरी करते हुए अंचल अधिकारी बैकुंठपुर ने सीएफएमएस के माध्यम से लाभुक के बैंक खाते में चार लाख रुपये की राशि का भुगतान किया. अनुदान राशि प्राप्त होने के बाद लाभुक ने लोक शिकायत के न्याय में आस्था प्रकट करते हुए आभार व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >