थावे में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

गोपालगंज. जिले के थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव में रविवार को जमीन पर जबरन कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया.

गोपालगंज. जिले के थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव में रविवार को जमीन पर जबरन कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और मारपीट की नौबत आ गयी. घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल व्यक्तियों में खानपुर अजमत गांव के निवासी अशोक महतो, सुनील महतो और अन्तू कुमार शामिल हैं. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना में आरोपितों के रूप में चंदेश्वर चौहान और मुकेश चौहान के नाम सामने आये हैं. बताया जा रहा है कि वे जमीन पर जबरन कब्जा करना चाह रहे थे, इसी दौरान मारपीट हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >