गोपालगंज में पेड़ की टहनियों पर छिपाकर बेच रहा था शराब, विजयीपुर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

विजयीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को पुलिस ने पेड़ की टहनियों पर देशी शराब छिपाकर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक नशे की हालत में भी पाया गया, जिसके पास से तीन बोतलें बरामद हुईं.

Gopalganj News: विजयीपुर थाना क्षेत्र के मुसेहरी बाजार में शराब बिक्री का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक युवक पुलिस और लोगों की नजरों से बचने के लिए पेड़ की अलग-अलग टहनियों पर देशी शराब की बोतलें रखकर बिक्री कर रहा था. हालांकि, पुलिस की नजर से वह बच नहीं सका और गश्ती के दौरान उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने उसके पास से तीन पीस बंटी-बबली देशी शराब बरामद की है. गिरफ्तार युवक की पहचान मुसेहरी बाजार निवासी मंगल राम के रूप में की गयी है.

पेड़ की टहनियों पर रखकर ग्राहकों को देता था शराब

जानकारी के अनुसार विजयीपुर थाना के एएसआई अशोक कुमार पुलिस बल के साथ रविवार को मुसेहरी बाजार में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी, जो संदिग्ध स्थिति में पेड़ के पास खड़ा था.

जांच करने पर पता चला कि युवक ने पेड़ की तीन अलग-अलग टहनियों पर देशी शराब की बोतलें छिपाकर रखी थीं और वहीं से ग्राहकों को शराब उपलब्ध करा रहा था. पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया.

शराब के नशे में भी मिला युवक

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से तीन पीस बंटी-बबली देशी शराब बरामद की. वहीं जांच में युवक के शराब के नशे में होने की पुष्टि भी हुई. इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर विजयीपुर थाना लेकर पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

अवैध शराब कारोबारियों पर जारी रहेगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्ती और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Alos Read : डेहरी EO हत्याकांड: गाड़ी में विवाद के बाद लोहे की रॉड से हमला, ड्राइवर गिरफ्तार; DM बोले- मेडिकल टीम बनाई...


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >