गोपालगंज : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की सफलता के लिए भाजपा ने पंचदेवरी में बैठक की. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याण के कार्यक्रमों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की सफलता को लेकर भाजपा ने पंचदेवरी में बैठक की. इसकी अध्यक्षता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दीपक वर्णवाल ने की. बैठक में अभियान को सफल बनाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गयी.

अभियान चला कर पार्टी से लोगों को जोड़ने पर बल

वक्ताओं ने कहा कि सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है. कार्यकर्ताओं से अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा पार्टी के सेवा कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया. पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव कुमार उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाने की अपील की.

मौके पर ये लोग थे मौजूद

भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदंबा राम, कुचायकोट विधानसभा संयोजक चंद्रेश सिंह और मंडल प्रभारी शिवनाथ कुशवाहा ने भी अभियान की रूपरेखा और इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला. बैठक में जन सेवा से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई. मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री शिवम मिश्रा, शशिकांत राम, संतोष कुशवाहा, रितेश शर्मा, लाजवंती देवी, प्रभावती देवी, नीतू देवी, रमेश मिश्र, सिकंदर प्रसाद, राम नक्षत्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजित द्विवेदी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >