थावे प्रखंड कार्यालय में बीडीओ व सीओ को भाजपा नेताओं ने किया सम्मानित, 20 सूत्री बैठक बुलाने की मांग

थावे प्रखंड कार्यालय में बुधवार को पूर्वी व पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्षों ने बीडीओ प्रियांशी प्रिया और सीओ सुधीर कुमार अकोरा को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया. इस दौरान विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई और 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक शीघ्र बुलाने की मांग की गई.

थावे प्रखंड कार्यालय में बुधवार को पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह और पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश तिवारी ने बीडीओ प्रियांशी प्रिया तथा सीओ सुधीर कुमार अकोरा को अंगवस्त्र भेंटकर भव्य सम्मानित किया.सम्मान समारोह के दौरान दोनों भाजपा नेताओं ने प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की.इस अवसर पर मंडल अध्यक्षों ने बीडीओ और सीओ से प्रखंड स्तर पर लंबित 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक शीघ्र बुलाने की मांग की. अजय सिंह ने कहा कि 20 सूत्री समिति की बैठक नहीं होने से कई योजनाएं प्रभावित हो रही हैं. शैलेश तिवारी ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान बैठक के माध्यम से ही संभव है. बीडीओ प्रियांशी प्रिया ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बैठक की तिथि तय कर सभी सदस्यों को सूचना दी जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manoranjan upadhyay

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >