गोपालगंज और भागलपुर में बनेगा इंडस्ट्रियल एरिया, युवाओं को मिलेगा रोजगार, बिहार सरकार का बड़ा ऐलान

Industrial Area: बिहार सरकार ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गोपालगंज और भागलपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की घोषणा की है. इससे निवेश बढ़ेगा और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.

Industrial Area: बिहार सरकार राज्य को इंडस्ट्री के रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार बड़े कदम उठा रही है. इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि गोपालगंज और भागलपुर जिलों में नए इंडस्ट्रियल एरिया और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना की जाएगी. इन दोनों योजनाओं से न सिर्फ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा बल्कि लोकल युवाओं के लिए जॉब के भी अवसर बनेंगे.

गोपालगंज में नया औद्योगिक क्षेत्र

गोपालगंज जिले में एक नया इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जाएगा. इसके लिए बिहार सरकार ने विजयीपुर के दो गांवों की कुल 32.66 एकड़ भूमि बिहार इंडस्ट्रियल एरिया विकास प्राधिकार (BIADA) को ट्रांसफर करने की मंजूरी दी है. इस भूमि का ट्रांसफर पेड आधार पर किया जा रहा है. इसकी कुल लागत 11.39 करोड़ रुपये है.

सम्राट चौधरी ने बताया कि इस निर्णय से गोपालगंज में औद्योगिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे. यह राज्य सरकार के औद्योगिक विस्तार की नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

भागलपुर में बनेगा नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

भागलपुर जिले में नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण के लिए सरकार ने गोराडीह अंचल के मौजा मोहनपुर की कुल 96.89 एकड़ सरकारी भूमि को उद्योग विभाग को स्थायी रूप से निशुल्क इंटर-डिपार्टमेंटल ट्रांसफर की स्वीकृति प्रदान की है.

इस भूमि पर उद्योग विभाग आधुनिक औद्योगिक कॉरिडोर का विकास करेगा, जिससे भागलपुर क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी और औद्योगिक गतिविधियों को बल मिलेगा.

डिप्टी सीएम ने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की औद्योगिक विकास नीति के तहत लिया गया है, जिसका उद्देश्य बिहार को आर्थिक रूप से सशक्त और औद्योगिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में 9 अगस्त तक येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >