अनंत सिंह की मौजूदगी में समारोह बना हथियार शो, वीडियो वायरल होते ही बढ़ीं मुश्किलें

Bihar News: गोपालगंज के सेमरांव गांव में जनेऊ समारोह के दौरान हथियार लहराने और अश्लील कार्यक्रम के मामले में विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Bihar News: गोपालगंज जिले के हथुआ प्रखंड के सेमरांव गांव में आयोजित जनेऊ संस्कार कार्यक्रम अब बड़े विवाद में बदल गया है. समारोह के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और कथित अश्लील नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज किया गया.

इस मामले में मोकामा के विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

प्राथमिकी में बड़े नाम, पुलिस की सख्त कार्रवाई

मीरगंज थाना में दर्ज कांड संख्या 247/2026 के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मंच पर अश्लील गीतों और नृत्य के बीच हथियार लहराए जा रहे थे. पुलिस का कहना है कि इस दौरान विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह मौके पर मौजूद थे. उनकी मौजूदगी में यह घटनाक्रम हुआ. इसी आधार पर दोनों पर अश्लीलता फैलाने और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रसारण (आईटी एक्ट) से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

हथियारों के प्रदर्शन से फैला डर का माहौल

जांच में यह सामने आया है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने प्रतिबंधित बोर की AK-पैटर्न राइफलें लहराईं।. पुलिस के अनुसार, यह प्रदर्शन आम लोगों में भय पैदा करने के उद्देश्य से किया गया था. वायरल वीडियो में हथियारों के साथ भीड़ और कार्यक्रम का दृश्य साफ देखा जा सकता है. जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है.

डिजिटल साक्ष्य बने कार्रवाई का आधार

पुलिस ने वायरल वीडियो को तकनीकी रूप से सुरक्षित करते हुए उसकी हैश वैल्यू तैयार की है और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) 2023 के तहत उसे साक्ष्य के रूप में शामिल किया है. इस कदम से यह साफ संकेत दिया गया है कि डिजिटल सबूतों के आधार पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अन्य आरोपियों की पहचान और छापेमारी जारी

प्राथमिकी में आयोजक गुड्डू राय, विशाल राय, उत्सव राय सहित कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस टीम एसपी के निर्देश पर लगातार छापेमारी कर रही है और हथियार लहराने वाले अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

कानून के दायरे में पावर और स्टारडम

यह मामला दिखाता है कि कानून के सामने किसी की हैसियत मायने नहीं रखती. चाहे जनप्रतिनिधि हो या लोकप्रिय कलाकार—कानून का उल्लंघन करने पर कार्रवाई तय है.

यह मामला कानून-व्यवस्था और सामाजिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करता है. पुलिस की सक्रियता के बाद अब सभी आरोपी कानूनी शिकंजे में हैं और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Also Read: बिहार पहुंचे वियतनाम के राष्ट्रपति, सीएम सम्राट ने किया भव्य स्वागत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >