गोपालगंज में जहरीला पेय पदार्थ पीने से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर -सीने में जलन, सांस लेने में तकलीफ के बाद बिगड़ी हालत

Bihar News: गोपालगंज जिले के माझा थाना इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है. जहां जहरीला पेय पदार्थ पीने से एक युवक की हालत नाजुक हो गई. जानकारी के अनुसार शेखटोली गांव निवासी रोहित चौधरी के पुत्र धर्मेंद्र चौधरी ने संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पेय पदार्थ का सेवन कर लिया. जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी.

Bihar News: (मनीष राज)गोपालगंज जिले के माझा थाना इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है. जहां जहरीला पेय पदार्थ पीने से एक युवक की हालत नाजुक हो गई.

जानकारी के अनुसार शेखटोली गांव निवासी रोहित चौधरी के पुत्र धर्मेंद्र चौधरी ने संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पेय पदार्थ का सेवन कर लिया. जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. युवक को सीने में तेज जलन,आँख नही खुलना, सांस लेने में परेशानी और पूरे शरीर में बेचैनी महसूस होने लगी.

डॉक्टर ने बताया सीने में दर्द और आंख न खुलने जैसी समस्याएं

परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए माझा पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया.

सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि युवक के रेस्पिरेटरी सिस्टम पर जहरीले पदार्थ का असर पड़ा है, जिसके कारण उसे सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द और आंख न खुलने जैसी समस्याएं हो रही हैं.डॉक्टरों ने स्थिति को चिंताजनक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

परिजन घटना पर कुछ बता नहीं रहे

फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना को लेकर परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. उधर, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने जहरीला पदार्थ किन परिस्थितियों में पिया.

Also Read: बेगूसराय में जहां पहले था जुए का अड्डा, अब बना फ्री फायर का ठिकाना; कोचिंग जाने के नाम पर बच्चे खेल रहे गेम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >