Bihar News: जहरीला पेय पदार्थ से तीन जिलों में कोहराम, सीवान-सारण के बाद अब गोपालगंज में दो की मौत

Bihar News: सीवान, सारण के बाद अब गोपालगंज में भी 2 लोगों की जहरीला पेय पदार्थ पीने से मौत हो गई है. बता दें की सीवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में जहरीला पेय पदार्थ पीने से मौत का आंकड़ा थम नहीं रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल में 31 लोगों का पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है.

Bihar News: सीवान, सारण के बाद अब गोपालगंज में भी 2 लोगों की जहरीला पेय पदार्थ पीने से मौत हो गई है. बता दें की सीवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में जहरीला पेय पदार्थ पीने से मौत का आंकड़ा थम नहीं रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल में 31 लोगों का पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है. हालांकि, जिला प्रशासन ने 20 लोगों की ही मौत की पुष्टि किया है. इधर सारण में भी मौत का आंकड़ा नहीं थम रहा है.

सीवान में एसआईटी ने इस कांड में अब तक 10 लोगों की गिरफ़्तारी की है. गिरफ्तार सभी लोगों से पूछताछ जारी है. सीवान जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा 20 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. उन्होंने बताया कि 63 लोग बीमार थे.

जहरीला पेय पदार्थ से गोपालगंज में दो लोगों की मौत

गोपालगंज में महमदपुर थाना क्षेत्र के बास घाट मसूरिया गांव में जहरीला पेय पदार्थ से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान लालबाबू राय के रूप में की गई है. इससे पहले बैकुंठपुर के उसरी गाँव निवासी लालदेव मांझी की भी पेय पदार्थ पीने से गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि उनके बेटे प्रदीप मांझी की आंखों की रोशनी चली गई थी. इन मौतों के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा है. पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम संदिग्ध स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

Also Read: पटना के इस जगह पर होगा साइबर थाने का नया पता, डीएम ने इन सरकारी भवनों के लिए भी दिए अहम निर्देश

एसपी ने जांच के लिए दो एसआईटी का किया गठन

गोपालगंज के एसपी ने कहा कि जिले में दो संदिग्ध मौतें हुई हैं और मामले की जांच के लिए दो एसआईटी का गठन किया गया है. एक टीम शराब के कारोबारियों की पहचान कर रही है, जबकि दूसरी टीम अड्डों पर छापेमारी कर रही है. अब तक 140 स्थानों पर छापेमारी की गई और लगभग 5 हजार लीटर शराब बनाने का कच्चा माल बरामद किया गया है. घटना से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >