बिहार के इस जिले में 125.87 करोड़ रुपये का हो सकता है इंवेस्टमेंट, युवाओं को मिलेगा रोजगार

Bihar Industry: बिहार में उद्योग को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. ऐसे में राज्य का गोपालगंज जिला नया उद्योग का केंद्र बन सकता है. जिले में हुए इन्वेस्टर मीट के बाद उम्मीद बढ़ गई है. इसके लिए लगभग 125.87 करोड़ रुपये के निवेश पर चर्चा की गई.

Bihar Industry: बिहार का गोपालगंज अब सिर्फ कृषि प्रधान जिला नहीं, बल्कि उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर बढ़ रहा है. गुरुवार को हुई इन्वेस्टर मीट ने इसी उम्मीद को नई रफ्तार दी. जिलाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले में 125.87 करोड़ रुपये के प्रस्तावित औद्योगिक निवेश पर विस्तार से चर्चा हुई. यदि ये परियोजनाएं तय समय पर जमीन पर उतरती हैं, तो करीब 150 लोगों को रोजगार मिलने का रास्ता खुलेगा.

इन परियोजनाओं की दी गई जानकारी

बैठक में जिला उद्योग केंद्र ने औद्योगिक विकास की संभावनाओं और वियाडा की उपलब्ध भूमि की जानकारी दी. प्रस्तावित निवेश में श्री शिरडी साईंनाथ पावर इनफोटेक ने लगभग 87.55 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है. इसके अलावा हक एग्रो इंडस्ट्रीज, केशव प्रोसेसिंग, चौपस क्राफ्ट और बिहार मेटल इंडस्ट्रीज की परियोजनाएं भी जिले के औद्योगिक विकास को नई दिशा दे सकती हैं.

इन चुनौतियों का किया जिक्र

इस दौरान निवेश की इस तस्वीर के बीच उद्यमियों ने जमीनी चुनौतियों को भी खुलकर सामने रखा. वियाडा फेज-दो में टूटी सड़कें, नालों का अभाव, स्ट्रीट लाइट की कमी और बार-बार बिजली ट्रिपिंग जैसी समस्याओं को उद्योगों के विस्तार में बड़ी बाधा बताया गया. निवेशकों का कहना था कि बेहतर आधारभूत सुविधाओं के बिना नए उद्योगों को गति देना आसान नहीं होगा.

जिले के डीएम ने दिया ये आदेश

जिलाधिकारी समीर सौरभ ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सड़क, बिजली और नाला निर्माण जैसे कार्यों में तेजी लाई जाए. उन्होंने विद्युत विभाग और वियाडा के अधिकारियों को आपसी समन्वय से सभी लंबित समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने को कहा. अब ऐसे में देखना होगा कि करोड़ों रुपये के ये निवेश प्रस्ताव कितनी तेजी से धरातल पर उतरते हैं और गोपालगंज के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर कब तक हकीकत बनते हैं.

Also Read:25 जुलाई को बिहार बंद का ऐलान, आज प्रतिरोध दिवस मनाने की अपील, फिर होगा हंगामा?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >