गोपालगंज: 20 अगस्त को बरौली में पीएम आवास लाभुकों से वर्चुअल संवाद करेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं आवास मंत्री शिवराज सिंह 20 अगस्त को बरौली प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से एक विशेष वर्चुअल संवाद में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम का उद्देश्य योजना के जमीनी प्रभाव का आकलन करना और लाभार्थियों के अनुभवों को सीधे जानना है. पात्र परिवारों को पक्के मकान देने पर सरकार का जोर है.

Pradhan Mantri Awas Yojana: केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं आवास मंत्री शिवराज सिंह आगामी 20 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के साथ बरौली प्रखंड परिसर में आयोजित विशेष वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों से सीधे संवाद करेंगे और योजना से मिले लाभ तथा उनके अनुभवों की जानकारी लेंगे.

योजना के जमीनी प्रभाव की होगी जानकारी

बीडीओ अजीत कुमार रौशन ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना के जमीनी प्रभाव का आकलन करना और सीधे लाभार्थियों से उनके अनुभव एवं प्रतिक्रिया जानना है. मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में राज्य के सैकड़ों लाभार्थी जुड़ेंगे.

केंद्रीय मंत्री लाभार्थियों से बातचीत कर यह जानेंगे कि पक्का मकान मिलने के बाद उनके जीवन स्तर, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान में किस तरह का बदलाव आया है. इस दौरान योजना की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी.

पात्र परिवारों को पक्का मकान देने पर जोर

सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार पक्के मकान की सुविधा से वंचित न रहे. कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों और प्रखंडों के अधिकारियों को प्रोत्साहित किये जाने की भी संभावना है. योजना को समय पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों के कार्यों की भी जानकारी ली जाएगी.

नये लाभुकों को मिलेगा स्वीकृति पत्र

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के नये स्वीकृत लाभार्थियों को औपचारिक स्वीकृति पत्र वितरित किया जाएगा. वहीं, जिन लाभार्थियों को प्रथम, द्वितीय या तृतीय किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है, उन्हें बधाई पत्र प्रदान किया जाएगा.

आवास पूरा करने वालों को दी जाएगी प्रतीकात्मक चाबी

जिन लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने मकान का निर्माण पूरा कर लिया है, उन्हें कार्यक्रम के दौरान आवास की प्रतीकात्मक चाबी दी जाएगी. इसके अलावा लाभार्थियों को आवास निर्माण से जुड़े व्यावहारिक एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी दी जाएगी.

लाभार्थियों में उत्साह

केंद्रीय मंत्री के साथ सीधे संवाद को लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों में उत्साह है. कार्यक्रम के माध्यम से लाभार्थियों को योजना से जुड़ी जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं और अनुभवों को भी सामने लाने का अवसर मिलेगा.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय तिवारी शांडिल्य

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >