सीवान में दो रातों में हुई चोरी का खुलासा, भोरे के आभूषण खरीदार समेत चार अंतरजिला आरोपित गिरफ्तार

सीवान में लगातार दो रातों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में गोपालगंज के भोरे निवासी एक युवक समेत चार अंतरजिला आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गयी नई अपाचे बाइक बरामद की गयी है.

Gopalganj News : पड़ोसी जिले सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र में लगातार दो रातों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में गोपालगंज के भोरे निवासी एक युवक समेत चार अंतरजिला आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गयी नई अपाचे बाइक बरामद की गयी है.

दो घरों में दो रात लगातार हुई थी चोरी

मैरवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी लक्ष्मी साह और तितरा निवासी असरफ हुसैन के घर में दो और तीन सितंबर की रात चोरी की घटनाएं हुई थीं. दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मैरवा थाने में कांड संख्या 410/26 और 411/26 दर्ज की गयी थी.

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर आरोपितों की पहचान की. इसके बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया.

भोरे के नीरज समेत चार आरोपित गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नीरज कुमार वर्मा (30), पिता कन्हैया प्रसाद वर्मा, निवासी भोरे, गोपालगंज, संदीप कुमार राम (24), पिता राजेश राम, निवासी पिपरा, मैरवा, मनु कुमार, पिता विजयमल ठाकुर, निवासी तितरा, मैरवा और पप्पू कुमार (26), पिता बालिन्द्र कमकर, निवासी मकियार, थाना धनौती, सीवान के रूप में हुई है.

पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ की. जांच में चोरी के सामान की खरीद-बिक्री से जुड़ी जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है.

चोरी के जेवर खरीदने का आरोप, पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस जांच के अनुसार भोरे निवासी नीरज कुमार वर्मा चोरी के जेवरात खरीदने का काम करता था. पुलिस का दावा है कि चोरी के माल को बेचकर मिले पैसे से एक अपाचे बाइक खरीदी गयी थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.

पुलिस के अनुसार नीरज वर्मा का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. वर्ष 2025 में भोरे पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में उसे जेल भेजा था.

आभूषण, मोबाइल और अपाचे बाइक बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन बरामद किये हैं. इसके अलावा चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गयी बतायी जा रही नई अपाचे बाइक को भी जब्त किया गया है.

पुलिस अब बरामद सामान के संबंध में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी की घटनाओं में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे.

तकनीकी साक्ष्य और मानवीय इनपुट से पहुंची पुलिस

सीवान सदर-1 एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मैरवा क्षेत्र में हुई दोनों चोरी की घटनाओं का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय इनपुट के आधार पर भोरे निवासी नीरज वर्मा समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि आरोपितों के पास से आभूषण, मोबाइल और अपराध की कमाई से खरीदी गयी अपाचे बाइक बरामद हुई है. सभी के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >