गोपालगंज: भोरे में बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का बड़ा एक्शन, 4 उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी के साथ 40 हजार का लगा जुर्माना

बिहार के भोरे में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज और भारी जुर्माना लगाया गया. जानें पूरी खबर.

Gopalganj News: नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) की टीम ने जगतौली ओपी क्षेत्र अंतर्गत लामीचौर पंचायत के विभिन्न गांवों में बिजली चोरी के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पूर्व से विद्युत कनेक्शन काटे जाने के बावजूद अवैध रूप से एलटी मेन लाइन से टोका फंसाकर बिजली का उपयोग करते पाए जाने पर चार उपभोक्ताओं के खिलाफ भोरे थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. विद्युत कंपनी ने सभी आरोपितों पर पूर्व के बकाये के साथ-साथ कुल 40,000 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया है.

विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भोरे के कनीय विद्युत अभियंता (JE) सुदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने लामीचौर और बंधुछापर गांवों में औचक निरीक्षण किया. जांच टीम में एई एसटीएफ दिलीप कुमार, मानवबल कमलेश यादव, मीरहसन मंसूरी एवं अरविन्द तिवारी शामिल थे.

बकाये के बाद भी अवैध रूप से जला रहे थे बिजली, इन पर हुई कार्रवाई

जांच के दौरान टीम ने पाया कि उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाये के कारण पहले ही काटे जा चुके थे, फिर भी वे सीधे मेन लाइन से तार जोड़कर बिजली का उपभोग कर रहे थे:

  • भागवती पांडेय (बंधुछापर): 20,969 रुपये बकाया होने के कारण मार्च 2023 में लाइन काटी गई थी. अवैध उपयोग पर 10,000 रुपये जुर्माने के साथ कुल 30,969 रुपये का मामला दर्ज हुआ.
  • दीनानाथ पांडेय (बंधुछापर): 27,695 रुपये बकाये के बावजूद एलटी लाइन से टोका फंसाकर बिजली जला रहे थे. इन पर 10,000 रुपये जुर्माने सहित कुल 37,695 रुपये की क्षति का केस दर्ज किया गया.
  • संतोष मांझी (लामीचौर): 18,801 रुपये बकाये पर कनेक्शन कटा था. मौके पर अवैध उपयोग पाए जाने पर 10,000 रुपये जुर्माने सहित कुल 28,801 रुपये की प्राथमिकी दर्ज हुई.
  • लक्ष्मण राय (लामीचौर): 16,644 रुपये के बकाये में से केवल 5,000 रुपये जमा किए थे. बिना आरसी रसीद कटवाए सीधे तार जोड़कर बिजली जलाने पर शेष बकाये व जुर्माने सहित 21,644 रुपये का मामला दर्ज किया गया.

मौके से सर्विस तार जब्त, थाने में दर्ज हुआ केस

छापेमारी दल ने सभी आरोपितों के परिसरों से अवैध रूप से इस्तेमाल किए जा रहे सर्विस तारों को काटकर जब्त कर लिया है. कनीय विद्युत अभियंता सुदीप कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर भोरे थाने में विद्युत अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से बिजली जलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है.

Also Read: गोपालगंज: कैथवलिया ब्रह्म बाबा के दरबार में रक्षाबंधन पर लगा भव्य मेला, CCTV से निगरानी; बरहज से जल-दूध लेकर पहुंचे हजारों श्रद्धालु


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >