राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल झारखंड-बंगाल रवाना, संगठन विस्तार पर रहेगा जोर

राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल झारखंड और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रवाना हुआ है. यह यात्रा संगठन के विस्तार और भाषा-संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच दिवसीय रहेगी.

National Bhojpuri Institute: राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के संगठन विस्तार को लेकर संस्थान का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुआ. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह कर रहे हैं. रवाना होने के दौरान संस्थान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जय हिंद शाह, डॉ. उमाशंकर साहू और संगठन सचिव डॉ. जैनेंद्र कुमार शुक्ल प्रभात सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

पांच दिवसीय यात्रा में संगठन विस्तार पर चर्चा

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. उमाशंकर साहू, जय हिंद शाह, बृजमोहन अनाड़ी, सोनम मिश्रा सहित अन्य सदस्य शामिल हैं. पांच दिवसीय यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल हजारीबाग होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचेगा. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में भोजपुरी भाषा, संस्कृति और संगठन से जुड़े लोगों से संपर्क कर संस्थान के संगठनात्मक विस्तार को लेकर चर्चा की जायेगी.

कोलकाता में राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए स्थल का होगा चयन

यात्रा के दौरान संस्थान के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी. संस्थान का सातवां राष्ट्रीय अधिवेशन दो मार्च 2027 को कोलकाता में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है. प्रतिनिधिमंडल इस दौरान अधिवेशन के आयोजन के लिए उपयुक्त स्थल का चयन भी करेगा.

भोजपुरी भाषा और संस्कृति के विस्तार पर जोर

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल की यात्रा का उद्देश्य विभिन्न राज्यों में संगठन को मजबूत करना और भोजपुरी भाषा एवं संस्कृति से जुड़े लोगों को एक मंच से जोड़ना है. यात्रा के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों और राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर भी आवश्यक रणनीति तैयार की जायेगी.

प्रतिनिधिमंडल को रवाना करने के मौके पर डॉ. विपिन बिहारी श्रीवास्तव, जयप्रकाश शर्मा, संदीप कुमार, विजय कुमार राम अमन, हीरालाल साव, राजेश कुमार सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव और अनिल कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >