बेतिया राज की 17.94 एकड़ जमीन की इस दिन होगी नीलामी, जानें क्या होगा नियम

Bettiah Raj Land Bidding: बेतिया राज की 17.94 एकड़ जमीन की नीलामी 3 जनवरी को होगी. पटना हाई कोर्ट के आदेश पर हाईएस्ट बोली लगाने वाले को 11 महीने के लिए जमीन की बंदोबस्ती मिलेगी.

Bettiah Raj Land Bidding: गोपालगंज के समाहरणालय में 3 जनवरी को बेतिया राज की 17.94 एकड़ जमीन की नीलामी होगी. यहां रामपुर टेंगराही और भोजुली गांव की जमीनों के लिए बोली लगेगी. पटना हाई कोर्ट के आदेशानुसार यह नीलामी 11 महीने के लिए होगी. जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगा उसे जमीन की बंदोबस्ती मिलेगी.

किस जिले में है बेतिया राज की नीलामी वाली जमीन

बेतिया राज की यह जमीन गोपालगंज जिले के सदर प्रखंड में है, जिसमें रामपुर टेंगराही और भोजुली गांव की जमीनें शामिल हैं. दोनों जगहों की जमीन की नीलामी की खुली बोली 3 जनवरी को लगेगी. जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगा उसे 11 महीने के लिए यह जमीन मिलेगी. यह बोली पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर लगाई जाएगी.

डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने जारी की सूचना

 जमीनों की नीलामी के लिए डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने सूचना जारी कर दी है.  14 नवंबर को राजस्व पर्षद, पटना के अध्यक्ष और प्रतिपाल अधिकरण के अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई थी. इसी बैठक में गोपालगंज के सदर अंचल में स्थित बेतिया राज की जमीन की नीलामी का फैसला लिया गया था. अब नीलामी की तिथि को लेकर डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने नोटिफिकेशन जारी किया है.

गोपालगंज की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नीलामी के नियम के बारे में जानिए

बेतिया राज की जमीन की नीलामी के लिए कुछ नियम तय किये गए हैं. इसके मुताबिक अगर बेतिया राज की संपत्ति बिहार सरकार अपने अधिकार में ले लेती है, तो यह नीलामी अपने आप रद्द हो जाएगी. बिहार सरकार के पास ही इस जमीन पर अंतिम फैसला लेने का हक होगा. राजस्व पर्षद, बिहार, पटना इस नीति में जरूरत पड़ने पर बदलाव कर सकते हैं. अगर पहली नीलामी की समयावधि खत्म होने के बाद नीलामी में देरी होती है, तो पिछली बोली में 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि जोड़कर भुगतान करना होगा.

इस जमीन का इस्तेमाल सिर्फ खेती के लिए किया जा सकता है. सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति का इस पर कोई मालिकाना हक नहीं होगा. किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी स्कीम या प्रोजेक्ट के लिए बेतिया राज या बिहार सरकार यह जमीन कभी भी वापस ले सकती है. इन नियमों की अनदेखी करने पर नीलामी रद्द कर दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Gopalganj News : प्रेम व शांति का संदेश देने स्वर्ग से उतरे प्रभु यीशु, आकाश से धरती पर उतरीं परियों ने मनाया उत्सव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >