बैकुंठपुर में शिक्षकों के लिए विज्ञान-गणित पर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

बैकुंठपुर में विज्ञान एवं गणित शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित हुई. शिक्षकों को कक्षा में प्रयोग और गतिविधि आधारित पढ़ाई अपनाने के साथ इंस्पायर अवार्ड-मानक और प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग की जानकारी दी गयी.

Gopalganj News: बैकुंठपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के निर्देश पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के अनुग्रह स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिरसा में विज्ञान एवं गणित विषय के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय गैर आवासीय कार्यशाला सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में विज्ञान एवं गणित की पढ़ाई को प्रयोगात्मक और गतिविधि आधारित बनाने के साथ विभिन्न वैज्ञानिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करना रहा.

कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के कक्षा छह से 12वीं तक विज्ञान एवं गणित पढ़ाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, इको क्लब और विज्ञान-गणित प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रमों को विद्यालय स्तर पर बेहतर तरीके से संचालित करने के तरीकों की जानकारी दी गयी.

बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने, प्रयोग आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों में नवाचार की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया. प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को बताया कि विज्ञान और गणित जैसे विषयों को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय प्रयोग और गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाया जाना चाहिए.

प्रशिक्षकों ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं. यदि बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और सवाल पूछने की आदत विकसित की जायेगी तो वे भविष्य में नयी सोच और नवाचार के साथ आगे बढ़ेंगे.

विज्ञान और गणित को बोझ नहीं, आनंद के रूप में समझाएं

शिक्षकों से अपील की गयी कि कक्षा में प्रयोग और गतिविधि आधारित पढ़ाई को अपनाएं. इससे विद्यार्थियों में विषयों के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे विज्ञान व गणित को बोझ समझने के बजाय उसे समझने और सीखने का आनंद लेंगे.

प्रशिक्षण में इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना के तहत विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को प्रोत्साहित करने, प्रोजेक्ट तैयार कराने तथा बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई.

शिक्षकों की उपस्थिति रही अनिवार्य

कार्यक्रम में सभी संबंधित शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गयी थी. आयोजन को लेकर शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला. प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और विज्ञान एवं गणित शिक्षण को प्रभावी बनाने से संबंधित जानकारी प्राप्त की.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में ट्रेनर के रूप में राकेश भारती, श्वेता कुमारी गुप्ता, शशि कुमार पांडेय, राजू कुमार शर्मा, साक्षी कुमारी और पूजा कुमारी मौजूद रहीं. प्रशिक्षण की व्यवस्था में लेखापाल चंद्रभूषण प्रसाद की भूमिका रही.

प्रशिक्षण में शिक्षक यतींद्र कुमार मिश्र, राजीव लोचन सिंह, शैलेश कुमार, सुरेश महतो, सूर्यनाथ राम, सत्येंद्र नारायण प्रसाद, संजय कुमार महतो, मनु कुमार सिंह, प्रेम कुमार राम और बालकृष्ण कुमार समेत अन्य शिक्षक शामिल हुए.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >