गोपालगंज. मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाले के समीप शुक्रवार को ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मृत युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. इस दौरान यदि परिजन या परिचित युवक की पहचान करते हैं, तो उन्हें सूचित किया जायेगा. इधर, अचानक हुई इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
