गोपालगंज में बंद घर से लाखों की चोरी मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, संदिग्धों की तलाश तेज

गोपालगंज के मीरगंज में अमठा खेम गांव में बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया. लाखों रुपये के जेवर, साड़ियां और अन्य सामानों की चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है.

गोपालगंज: मीरगंज थाना क्षेत्र के अमठा खेम गांव में बंद घर में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. चोरी गए जेवर, कीमती साड़ियां, पीतल के बर्तन और अन्य सामानों की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. साथ ही संदिग्धों की तलाश भी तेज कर दी गई है.

बंद घर को बनाया था निशाना

जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने अमठा खेम गांव स्थित एक बंद मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.

चोर घर से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण, पीतल के बर्तन, कीमती साड़ियां और अन्य घरेलू सामान लेकर फरार हो गए थे.

पीड़ित के आवेदन पर दर्ज हुई शिकायत

घटना के बाद पीड़ित प्रभात कुमार ने मीरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई.

आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और घटना के उद्भेदन के लिए विशेष टीम गठित की.

लाइन बाजार सहित कई इलाकों में छापेमारी

पुलिस चोरी गए सामानों की बरामदगी के लिए लाइन बाजार और आसपास के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है.

पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए चोरी में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

जल्द खुलासे की उम्मीद

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी और चोरी गए सामान की बरामदगी के साथ पूरे मामले का खुलासा करेगी.

Also Read: बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे 7 विधेयक, दाखिल-खारिज, सेवा कर समेत ये हैं शामिल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prashant pathak

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >