गोपालगंज: महिला आरक्षण कानून जल्द लागू करने की मांग को लेकर ऐपवा का प्रदर्शन

ऐपवा ने गोपालगंज में महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. उन्होंने परिसीमन की शर्त हटाने और वंचित समुदायों की महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण की वकालत की.

गोपालगंज: अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के आह्वान पर सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह चौक से पोस्ट ऑफिस होते हुए मौनिया चौक तक प्रदर्शन किया गया. इसके बाद आयोजित सभा में महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने की मांग उठाई गई.

परिसीमन की शर्त हटाने की मांग

सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा की जिला सचिव सीता पाल ने केंद्र सरकार से महिला आरक्षण कानून को बिना विलंब लागू करने तथा उससे जुड़ी परिसीमन की शर्त हटाने की मांग की. उन्होंने महिला आरक्षण के भीतर पिछड़ी, अतिपिछड़ी और अन्य वंचित समुदायों की महिलाओं के लिए भी विशेष आरक्षण सुनिश्चित करने की बात कही. साथ ही बिहार विधानसभा से इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की मांग की.

सामाजिक न्याय के साथ प्रतिनिधित्व की वकालत

वक्ताओं ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना लोकतंत्र की आवश्यकता है. महिला आरक्षण को परिसीमन जैसी शर्तों से जोड़कर लागू करने में देरी नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित और अन्य वंचित वर्गों की महिलाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की मांग की.

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

सभा को प्रभावती देवी, रमावती देवी, मोर्ती देवी, बुचची देवी और विधावती देवी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण कानून के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार से इसे शीघ्र लागू करने की मांग दोहराते हुए कहा कि महिलाओं के समान राजनीतिक अधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर ऐपवा का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >