रक्तदान कर अफजल व पवन बने युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

गोपालगंज. जिले में युवाओं द्वारा रक्तदान को लेकर जागरूकता और मानवीय संवेदना लगातार बढ़ रही है. इसी कड़ी में बीरवठ निवासी अफजल आलम और कोइनी निवासी पवन कुमार सिंह ने दो बुजुर्ग मरीजों की जान बचाकर इंसानियत और कौमी एकता की शानदार मिसाल पेश की.

गोपालगंज. जिले में युवाओं द्वारा रक्तदान को लेकर जागरूकता और मानवीय संवेदना लगातार बढ़ रही है. इसी कड़ी में बीरवठ निवासी अफजल आलम और कोइनी निवासी पवन कुमार सिंह ने दो बुजुर्ग मरीजों की जान बचाकर इंसानियत और कौमी एकता की शानदार मिसाल पेश की. जानकारी के अनुसार, लकड़ी गांव के 60 वर्षीय किशुनदेव ठाकुर को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी. इस सूचना पर अफजल आलम ने बिना किसी धार्मिक या सामाजिक भेदभाव के रक्तदान कर उनका जीवन बचाया. वहीं, रहमतुल्लाह खान को बी निगेटिव ब्लड की जरूरत पड़ी, जिसे पवन कुमार सिंह ने समय पर उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभायी. रक्तदान के समय मौके पर डॉ. एस. के. झा सहित बिहार ब्लड डोनर टीम के सक्रिय सदस्य शाह आलम, गुफरान सिद्दीकी, डब्लू रामू ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >